‘भारत में स्विमिंग से डरती हूं, कहीं कोई चुपके से…’, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान

हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ घटनाओं को साझा किया है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह एक ट्रेंड स्वीमर हैं, जिन्हें विदेशों में तैराकी के रोमांच का अनुभव करते अक्सर देखा जाता है। लेकिन भारत में स्वीमिंग ना करने को लेकर एक्ट्रेस ने एक खुलासा किया है।
कहीं वह इंटरनेट पर ना छा जाएं
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हॉटरफ्लाई से बातचीत के दौरान अपने अनुभवों को शेयर किया है। इस बातचीत में उन्होंने बॉडी पॉजिटिवटी को लेकर बात करने के दौरान अपने स्विमसूट पहनने पर असहज होने की बात कही। सोनाक्षी ने कहा कि बड़े होने पर उन्हें हमेशा स्विमसूट पहनने में असहज महसूस हुआ। इसीलिए वह कहती हैं कि हमने मुंबई या भारत देश में स्वीमिंग नहीं की। पता नहीं कब कौन चुपके से तस्वीर लेकर शेयर कर देगा और इस तरह वह इंटरनेट पर जा छा जाएगी।
जब रो पड़ी सोनाक्षी
अभिनेत्री ने बातचीत में बताया कि एकबार उन्हें उनके वजन को लेकर अभिनय के लिए मना कर दिया था। वह कहती हैं कि इस बात का उन्हें बहुत बुरा लगा था, फिर घर जाते ही वह अपने मासी से लिपटकर रोने लगी थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि वजन हमेशा घटता बढ़ता रहता है, युवा लड़िकियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अपने शरीर से नफरत नहीं करनी चाहिए और खास तरह की दिखने के लिए उसमें कोई बदलाव ना करें।
सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट
साल 2010 में सलमान खान के साथ ‘दबंग’ फिल्म से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोनाक्षी को आखिरी बार 2024 में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘कुकड़ा’ फिल्मों में देखा गया था। हाल ही में रिलीज हुई ‘हीरामंडी’ फिल्म में भी यह एक्ट्रेस नजर आई थी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular