रैपर किंग की बहन बनने को तैयार पलक तिवारी, वेब सीरीज के लिए मिलाया हाथ

श्वेता तिवारी की बेटी और अभिनेत्री पलक तिवारी ने साल 2021 में आई वेब सीरीज रोजी: द सैफरन चैप्टर के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (2023) में नजर आई थीं।
अब पलक ने पहली बार रैपर किंग से हाथ मिलाया है। दोनों जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आएंगे।
इसके साथ पलक और किंग के किरदार से भी पर्दा उठ गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रैपर किंग और पलक जल्द ही एक दिलचस्प वेब सीरीज में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इसमें किंग एक प्रेमी की भूमिका नहीं, बल्कि पलक के भाई के किरदार में दिखाई देंगे।
यह सीरीज 9 भागों में रिलीज होगी। बहलहाल, अभी तक इस सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बता दें कि किंग को घुमशुदा, तू आके देखले, ऊप्स और मान मेरी जान के लिए जाना जाता है।
पलक के पास संजय दत्त की फिल्म द भूतनी भी है। फिल्म में उनकी जोड़ी सनी सिंह के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।
इसमें मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
सिद्धांत सचदेव इस फिल्म के निर्देशक हैं। संजय ने इस फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट के साथ किया है। संजय की पत्नी मानयता दत्त फिल्म की सह-निर्माता हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular