‘भाजपा की गलत नीतियों से तबाही के कगार पर अर्थव्यवस्था…अखिलेश बोले- सबसे ज्यादा युवा निवेशक प्रभावित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। शेयर मार्केट की भारी गिरावट से सबसे ज्यादा युवा निवेशक प्रभावित हुए हैं। उनकी गाढ़ी कमाई निवेश करने के बाद बढ़ने के बजाय कम हो गई।
अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि शेयर मार्केट में लगातार गिरावट के पीछे भ्रामक एप और शेयर की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े चालाक तंत्र का खेल है। शेयर मार्केट में गिरावट का असर अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र पर पड़ेगा।
युवा पीढ़ी का ये नुकसान ईएमआई पर लिए गए घरों और सामानों पर भी पड़ेगा। भुगतान न मिल पाने की स्थिति में लोन देने वाले बैंक और फाइनेंस कंपनियां भी इस गिरावट की चपेट में आ जाएंगी। अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के चमोली में बीआरओ के कैंप पर ग्लेशियर टूटने से मजदूरों की मौत पर शोक जताया है।
रमजान का मकसद बुराइयों से बचना
अखिलेश यादव ने देशवासियों को माह ए रमजान की बधाई देते हुए कहा है कि इस मुबारक माह में हमदर्दी और सब्र की सीख मिलती है। इस माह में अल्लाह अपनी रहमतों और बरकतों की बारिश करता है। रमजान का मकसद बुराइयों से बचना और नेकियों पर चलना भी है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular