अल्लू अर्जुन ने किया बॉलीवुड के इस खान को रिप्लेस? एटली की फिल्म में तीन एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर

बॉलीवुड के भाईजान से मशहूर अभिनेता सलमान खान को बहुत बड़ा झटका लगा है। निर्देशक एटली उनकी जगह अब अल्लू अर्जुन को करेंगे कास्ट, इस फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन-तीन अभिनेत्रियां आएंगी नजर। आखिर क्यों सलमान खान के हाथ से छिन गई यह फिल्म?
600 करोड़ होगा फिल्म का बजट
हाल ही में जारी हुए पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक एटली कुमार की आने वाली फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान नहीं नजर आएंगे। एक्टर सलमान की जगह ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन अब इस फिल्म में होंगे कास्ट। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक एटली पहले सलमान खान के साथ पुनर्जन्म थीम पर आधारित 600 करोड़ रुपये बजट की एक्शन फिल्म लेकर आने वाले थे। अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है।
सलमान की फिल्मों ने डाला गहरा प्रभाव
रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता सलमान खान की पिछली फिल्मों के प्रदर्शन के कारण एटली ने उन्हें इतनी बड़ी फिल्म में ना कास्ट करने का फैसला किया है। मल्टीस्टारर वाली इस फिल्म में सन पिक्चर्स इसे फंडिंग करने का मन बना रहा है। पहले निर्देशक सलमान खान और रजनीकांत के साथ इस फिल्म को बनाना चाहते थे। अब इसकी योजना बदलते हुए एटली न अल्लू अर्जुन को कास्ट कर लिया है और दूसरे अभिनेता की खोज में हैं।
एक-दो नहीं बल्कि तीन अभिनेत्रियां आएंगी नजर
निर्देशक एटली कुमार की आगामी एक्शन फिल्म में तीन अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। इसमें जान्हवी कपूर का नाम बतौर मुख्य भूमिका में सबसे आगे है। इस बड़े बजट फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। अभी इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular