‘मैं अपना जीवन बर्बाद कर रही हूं…’, ‘इमली’ फेम एक्ट्रेस ने वजन बढ़ने की टिप्पणी पर दिया जवाब

टेलीविजन धारावाहिक इमली से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह अपने वजन बढ़ने और लुक्स को लेकर हो रही टिप्पणी पर जवाब देती दिखाई दे रही हैं।
टीवी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने हाल ही में अपने लुक्स और वजन को लेकर हो रही टिप्पणी पर जवाब देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्होंने अपने वजन और लुक्स को लेकर कुछ विक्टोरिया सीक्रेट मॉडल के कमेंट्स और ट्वीट पढ़े। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहले कभी इतनी परेशान नहीं हुई, कृपा करके यह सब कहना बंद कर दें और जीनें दें। आगे अभिनेत्री ने लिखा, ‘अगर तुम्हें लगता है कि मैं अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं तो मुझे करने दो, क्योंकि मुझे पता है कि मैं क्या कर रही हूं, मैं अब थक चुकी हूं।’
बढ़ते वजन का बताया कारण
इस पोस्ट में सुम्बुल तौकीर ने अपने वजन बढ़ने के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा कि अचानक वजन बढ़ने का कारण हैं उनकी दवाइयां जो उनके न्यूरोलॉजिस्ट और साइकेट्रिस्ट ने दी थी। वो दवाइयां उन्हें सूट नहीं की, इस वजह से उनका वजन बढ़ गया है। साथ ही वह लिखती हैं कि अब चुप हो जाओ।
सुम्बुल तौकीर का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर की बात करें तो उन्होंने इमली सीरियल के अलावा बालवीर, गंगा, वारिस जैसे टीवी सीरियल्स में दिख चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 16 में भी दिख चुकी हैं। आखिरी बार उन्होंने जादू तेरी नजर में कैमियो किया था।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular