होली से पहले झटका! इस राज्य में आधे लीटर की इतनी बढ़ने वाली है कीमत

रोजमर्रा की महंगाई ने आम जनता की कमर पहले ही तोड़ रखी थी कि अब दूध की महंगाई से भी लोगों राहत मिलती नहीं दिख रही है। दरअसल, कर्नाटक में नम्मा मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद अब दूध की कीमत भी बढ़ने वाली है। जानकारी के मुताबिक,होली के बीच कर्नाटक के लोगों को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक में लोगों को दूध खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्नाटक सरकार दूध की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने पर विचार कर रही है जिससे लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ेगा। अब अगर उन्हें आधा लीटर दूध खरीदना है तो ढ़ाई रुपए ज्यादा देने होंगे।
एक लीटर की कितनी है कीमत
कर्नाटक के पशुपालन मंत्री के वेंकटेश के मुताबिक, डेयरी किसानों की बढ़ती मांग के कारण दूध की कीमतों में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने बुधवार को विधान परिषद में किसानों पर पड़ रहे आर्थिक दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि नई दरें लागू करने से पहले उनकी सरकार किसानों की चिंताओं और उपभोक्ताओं के हितों दोनों का ध्यान रखेंगी। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि दूध की कीमतें बढ़ाने एक लिए अंतिम फैसला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के फैसले के बाद ही होगा। इस मामले में वो उनसे भी चर्चा करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक लीटर नंदिनी दूध की कीमत मौजदुआ समय में 44 रुपये है जो बढ़कर 47 रुपये हो सकती है। इससे पहले पिछले साल जून में कर्नाटक में दूध की कीमत प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाई गईं थी।
ये सामान भी हो जाएंगे महंगे
अगर दूध की कीमत बढ़ेगी तो घी, मक्खन, पनीर और आइसक्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी महंगे होने की संभावना है। इसके अलावा फ़िल्टर कॉफी की कीमत भी बढ़ने की उम्मीद है। मौजूदा समय में एक कप फिल्टर कॉफी की कीमत 12 से 15 रुपये है, वहीं अगर कॉफी पाउडर की कीमत बढ़ी तो ये 15 से 20 रुपये तक महंगी हो सकती है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular