काजोल ने फैंस के साथ शेयर की अपने क्रोशिया आर्ट की झलक, बुनाई करने की स्पीड देखकर दंग रह जाएंगे आप

अभिनेत्री काजोल को उनकी अभिनय प्रतिभा के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। फिल्मी परिवार में जन्मीं काजोल को एक्टिंग का हुनर विरासत में मिला। इसके अलावा उनके पास एक और प्रतिभा है। इसकी झलक काजोल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वह प्रतिभा है सिलाई-बुनाई की कला।
काजोल को क्रोशिया की बुनाई बहुत अच्छी तरह आती है। पहले भी वे यह बात फैंस के साथ साझा कर चुकी हैं। आज मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने क्रोशिया आर्ट के नमूनों की झलक दिखाई है, जिन्हें खुद काजोल ने बुना है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘मेरा घरेलू काम करने वाला वर्जन। अपनी क्रोशिया सलाई खोजते हुए इन पर नजर पड़ी’।
मेकअप रूम में बुनाई करती दिखीं
इसके अलावा काजोल की एक वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड(Instant Bollywood) के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की गई है। इसमें वे मेकअप रूम में बैठी बुनाई करती दिख रही हैं। हेयरस्टाइलिस्ट उनके बाल संवार रही है और काजोल कुछ बुन रही हैं। उनकी बुनाई की स्पीड भी देखने लायक है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप तो बहुत टैलेंटिड हो’। एक यूजर ने लिखा, ‘एक्टिंग भी कमाल और बुनाई भी’। कहा जा रहा है कि काजोल का यह वीडियो पुराना है।
फिल्म ‘मां’ में नजर आएंगी काजोल
काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘मां’ में नजर आएंगी। कल सोमवार को इसका पहला पोस्टर जारी किया गया। यह पौराणिक हॉरर फिल्म है। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और साईविन क्वाड्रास द्वारा लिखित, ‘मां’ अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई पर आधारित है। काजोल इसमें लीड रोल करेंगी। काजोल के अलावा इसमें रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खेरिन शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म ‘मां’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली सहित कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular