संभल की तरह अफसरों का गलत इस्तेमाल ठीक नहीं, कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि संभल की तरह अफसरों का इस्तेमाल किया जाना ठीक नहीं है। रमजान के दौरान पड़ रहे होली के त्योहार को आपसी भाईचारे में बदलना सभी के हित में साबित होगा।
उन्होंने एक्स पर कहा कि जैसाकि विदित है कि इस समय रमजान चल रहे हैं और इसी बीच जल्दी होली का भी त्योहार आ रहा है, जिसे मद्देनजर रखते हुये यूपी सहित पूरे देश में सभी राज्य सरकारों को इसे आपसी भाईचारे में तब्दील करना चाहिए तो यह सभी के हित में होगा।
अर्थात् इसकी आड़ में किसी भी मुद्दे को लेकर कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं। सभी धर्मों के अनुयायियों के मान-सम्मान का बराबर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। संभल की तरह अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं तथा इनको कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बता दें कि संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक बयान वायरल हुआ था जिसमें वो कह रहे थे कि जिसको भी होली के रंगों से दिक्कत है वो घर के बाहर न निकले। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनके बयान का समर्थन किया था और कहा था कि वो एक पहलवान हैं इसलिए ऐसा बोल रहा है। लोगों को सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। होली के दिन शुक्रवार भी पड़ रहा है जिसके कारण अफसरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular