डेब्यू के लिए तैयार शनाया कपूर, सर्वाइवल थ्रिलर है पहली फिल्म, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और फेमस एक्टर आदर्श गौरव ‘तू या मैं’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म प्रेम, भय और अस्तित्व की लड़ाई को बेहतरीन थ्रिलर के तौर पर फैंस का दिल जीत सकती है।
तुम्बाड और हसीन दिलरुबा जैसी बेहतरीन मूवीज बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी कलर येलो के बैनर तले बनने वाली तू या मैंं को आनंद एल राय और बेजॉय नांबियार ने तैयार किया है। इस मूवी का लेटेस्ट टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।
शैतान फेम निर्देशक बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी फिल्म तू या मैं का टीजर रहस्यमयी घटना की कहानी को बयां करता है। इसमें दिखाया गया है कि एक जवान लड़का और लड़की घने जंगल के बीच झील में मस्ती करते दिख रहे हैं। तभी अचानक से एक मगरमच्छ उन पर अटैक कर देता है। जिसकी वजह से मामला लव स्टोरी से हटकर सर्वाइवल थ्रिलर की तरफ रुख कर जाता है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो तू या मैं की कहानी एक लव स्टोरी, सर्वाइवल और अतीत की रहस्मयी घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। टीजर को देखने के बाद शनाया कपूर की इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी हद तक बढ़ गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी तू या मैं
गौर किया जाए शनाया कपूर और आदर्श गौरव की तू या मैं की रिलीज डेट की तरफ तो 2026 में वैलेंटाइन डे के मौके पर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये एक परफेक्ट डेट-नाइट थ्रिलर के तौर पर सिनेप्रेमियों को एंटरटेन करने का पूरा काम करेगी। हालांकि, एक्टिंग के मामले में शनाया किस तरह से अपने पिता संजय और अंकल अनिल कपूर का नाम रोशन करेंगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा।
लेकिन टीजर से फिलहाल ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अपनी एज के स्टार किड्स के हिसाब से शनाया काफी प्रभावशाली नजर आ रही हैं। दूसरी आदर्श गौरव द व्हाइट टाइगर और गन्स एंड गुलाब्स जैसे थ्रिलर से फैंस के फेवरेट बने हुए है। तुम्बाड, न्यूटन और रांझणा जैसी शानदार फिल्मों का निर्माण कलर येलो बैनर तले हुआ है और सर्वाइवल थ्रिलर तू या मैं भी इसका हिस्सा है। इसके बाद फिल्ममेकर आनंद एल राय की ‘तेरे इश्क में’ भी शामिल है, जिसे नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular