यूपी के मौसम में बदलाव, मुरादाबाद में बारिश के साथ गिरे ओले, कई जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

लखनऊ। यूपी का मौसम होली के बाद बदल रहा है। आज यूपी के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। वहीं कुछ जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मुरादाबाद में शनिवार सुबह मौसम बदल गया। यहां बारिश और ओले गिरे। वहीं आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद में अभी मौसम सामान्य है।
मुरादाबाद में देर रात बादल छाने के बाद शनिवार की सुबह बूंदाबांदी हुई और ओले भी गिरे। मात्र 10 मिनट बूंदाबांदी हुई और कुछ देर ओले गिरने के बाद रुक गई। ओले गिरने से सड़क पर चलते राहगीर जहां थे वहीं रुक गए। इसके बाद कभी बदल तो कभी धूप निकल रही है। पुराने शहर में गंज गुरहट्टी,जिगर कॉलोनी, मंडी चौक, बुध बाजार, कोर्ट रोड समेत दिल्ली रोड, कांठ रोड,रामपुर रोड, संभल रोड पर भी ओले गिरे।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार कई दिनों से होली के अवसर पर बूंदाबांदी बताई जा रही थी। होली बीतने के बाद कुछ मिनट के लिए मोटे-मोटे ओले गिरे। इन ओलों से सब्जी और गेहूं की बालियों को नुकसान हो सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री रहा। ओले गिरने से सुबह और शाम हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग की इन जिलों में है मौसम खराब होने की आशंक
मौसम विभाग ने 17 मार्च सोमवार सुबह तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, उन्नाव और कई अन्य जिलों में वज्रपात की आशंका जताई है। लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
आज के मौसम का ये है पूर्वानुमान
वहीं यूपी में आज सुबह सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका मौसम विभाग पहले ही जता चुका है। वहीं बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular