जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज; जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति, बंदी को कॉल कराकर जेल से कराई थी डील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डीजी जेल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने गाजीपुर जेल के जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेल अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए शासन के लिए पत्र लिखा है। मामला बंदी द्वारा अवैध रूप से फोन कॉल करने से जुड़ा है।
दरअसल, गाजीपुर की जेल में बंद बंदी द्वारा अवैध रूप से मोबाइल का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था। बंदी विनोद गुप्ता ने जेल से मोबाइल से कॉल की थी। चार मार्च को मामला सामने आया तो डीआईजी जेल से इसकी जांच कराई गई। जांच में जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने की पुष्टि हुई।
जेल अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र
जेल से फोन करके एक मामले में गवाही न देने की बात की गई थी। बदले में रकम देने का सौदा तय हुआ था। इसके बाद डीजी जेल का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्रवाई करते हुए जेलर राकेश कुमार वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी को निलंबित कर दिया। साथ ही जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह पर कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र को लिखा है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular