एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मारा जोक तो भड़की शिवसेना, होटल में की तोड़फोड़

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के एक शो के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया। कॉमेडियन का शो मुंबई के जिस होटल में हुआ था वहां पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया और जमकर तोड़फोड़ मचाई। दरअसल कामरा ने अपने शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था, जिसको लेकर यह पूरा बवाल खड़ा हुआ।

एकनाथ शिंदे को बोला गद्दार
कुणाल कामरा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एकनाथ शिंदे को गद्दार बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इससे शिवसैनिक भड़क गए। कॉमेडी शो के बाद शिवसेना कार्यकर्ता होटल यूनिकॉन्टिनेंटल के ऑडिटोरियम पहुंचे और वहां हंगामा कर खूब तोड़फोड़ की। उनकी मांग थी की कामरा के खिलाफ FIR दर्ज हो। बता दें कि कुणाल कामरा ने अपनो शो में पीएम मोदी और अमित शाह पर भी तंज कसा है।

शिवसेना पर ली चुटकी
कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे और शिवसेना पर चुटकी लेते हुए कहा,’ शिवसेना BJP से बाहर आ गई, फिर शिवसेना खुद शिवसेना से बाहर आ गई। फिर NCP, NCP से निकली। एक वोटर को 9 बटन दे दिए। सब कन्फ्यूज हो गए। चालू एक व्यक्ति ने किया था। जो मुंबई के बहुत बड़े जिले ठाणे से आते हैं।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular