जब पहली नजर में करीना कपूर को दिल दे बैठे थे सैफ, बोले- बहुत सुंदर लगी और उसी पल से पसंद आ गई

सैफ अली खान और करीना कपूर ने फिल्म टशन, एजेंट विनोद, कुर्बान और ओमकारा जैसी कई शानदार फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों की शादी 2012 में हुई थी और अब उनके दो बच्चे, तैमूर और जहांगीर अली खान हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि सैफ, करीना को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे।
पहली नजर में हुआ था प्यार
दरअसल, टीवी शो ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं?’ के दौरान सैफ ने करीना कपूर को पहली बार देखा था। उस वक्त करीना मेकअप रूम के बाहर अकेली बैठी थीं और सैफ की तरफ देख रही थीं। सैफ ने किसी से पूछा कि ये कौन है, तो उन्हें पता चला कि ये करीना कपूर हैं, करिश्मा कपूर की छोटी बहन। सैफ ने कहा कि उन्हें करीना उस वक्त एक छोटी लड़की लगी थीं और तभी से वे उन्हें पसंद करने लगे थे।
सैफ और करीना का करियर
सैफ अली खान को आखिरी बार साउथ की फिल्म “देवरा” में देखा गया है, जिसमें उन्होंने जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ अभिनय किया है। वहीं, करीना कपूर खान की आखिरी फिल्म “क्रू” और ‘सिंघम 3’ में देखा गया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular