हिटलर ऐसे ही ट्रूपर्स तैयार करता था… अखिलेश का योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप- रामजीलाल सुमन को कुछ हुआ तो CM जिम्मेदार

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि रामजी लाल सुमन के साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए सीएम योगी खुद जिम्मेदार होंगे क्योंकि घटना करने वाले लोगों पर सीएम का हाथ है। इस घटना में जाति कनेक्शन है। अखिलेश ने कहा कि सीएम ने हिडन अंडरग्राउंड फोर्स तैयार कर रखी है। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की तुलना हिटलर से की।

सपा चीफ ने कहा कि हिटलर ऐसे ही ट्रूपर्स तैयार करता था। सीएम के इशारे पर सीएम, आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी और एक अखबार के इशारे पर हमें अपमानित करने का काम किया गया है। राणा सांगा विवाद के मामले में करणी सेना के सदस्यों ने रामजीलाल के घर पर तोड़फोड़ की गई थी। रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को गद्दार बताया था।

सीएम के इशारे पर सब कुछ किया जा रहा
वहीं, प्रयागराज दरगाह वाली घटना पर अखिलेश ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाला सीएम की जाति का है। उसको सरकार पुलिस एसपी कमिश्नर कुछ नहीं बोलेगा। सीएम के इशारे पर सब कुछ किया जा रहा है। सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है। सरकार ऐसी घटनाएं को करवाकर मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है। पूरा उत्तर प्रदेश गोरखपुर रूल कर रहा है। ये सरकार दो साल में जा रही है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular