जवानों का बढ़ेगा ड्यूटी भत्ता, अयोध्या में डे केयर…योगी कैबिनेट ने क्या-क्या फैसले लिए?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम फैसले लिए। सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल(PRD) के जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाने और अयोध्या में बचपन डे केयर सेंटर से संबंधित निर्णय लिए। सरकार के फैसलों के मुताबिक, अयोध्या में 3 वर्ष से 7 वर्ष तक आयुवर्ग के श्रवण बाधित दृष्टि बाधित, मानसिक रूप से असक्त छात्रों हेतु बचपन डे केयर सेंटर स्थापना हेतु तहसील सदर की नजूल भूमि को निशुल्क दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को हस्तांतरित करने को मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा अयोध्या में प्रस्तावित 300 शैया चिकित्सालय निर्माण हेतु पुराने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की 12798 वर्गमीटर भूमि को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने हेतु मंजूरी दी गई है।
और क्या फैसले लिए गए…
प्रांतीय रक्षक दल(PRD) के जवानों के ड्यूटी भत्ता बढ़ाने को मंजूरी। 1 अप्रैल 2025 से ₹395/दिन से बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन किया गया है। 34092 जवानो को लाभ मिलेगा। ₹105 की बढ़ोतरी हुई है।
वित्त विभाग- सहकारी समितियों एवं पंचायत लेखा परीक्षा सेवा नियमावली के पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सहकारी व पंचायत लेखा परीक्षा सेवा नियमावली 2025 (संशोधन) को मंजूरी दी गई है।
यमुना एक्सप्रेस वे एवं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के क्रॉसिंग (ग्राम जगनपुर-अफजलपुर) के पास NHAI द्वारा इंटर चेंज के निर्माण को मंजूरी
जनपद हाथरस में मेडिकल कॉलेज स्थापना हेतु भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मंजूरी।
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड सासनी जनपद हथरस के परिसर में से 6.675 हेक्टेयर भूमि मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण प्रस्ताव को मंजूरी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular