तुम कभी ज्यादा पैसे… जब फीस को लेकर डायरेक्टर ने मारा था तिलोत्तमा शोम को ताना, एक्ट्रेस का छलका दर्द!

‘पाताल लोक 2’ एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। जनवरी 2025 में ‘पाताल लोग 2’ रिलीज हुआ था जिसमें उनके काम को एक बार फिर से सराहा गया। इन दिनों उनका एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा जिसमें एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई एक घिनौनी घटना का जिक्र किया जिसमें एक प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का नाम शामिल है। इस बात को बताते हुए तिलोत्तमा शोम रोने लगीं और अब फैंस उनके बचाव में आए हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को तिलोत्तमा ने एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने उस फिल्मेकर के बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि कि वो कभी भी ज्यादा पैसा कमाने के लायक नहीं बन सकतीं। इस इंटरव्यू में क्या-क्या बातें एक्ट्रेस तिलोत्तमा ने बताईं, आइए जानते हैं।
एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने इस इंटरव्यू में इमोशनल होकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को गलत साबित किया और अपने अगले प्रोजेक्ट में खूब मेहनत की। तिलोत्तमा ने इस इंटरव्यू में कहा, ‘ये उस डायरेक्टर से बिल्कुल अलग था जिसके साथ मैंने बहुत कम सैलरी पर काम किया था। रैपअप पार्टी में हम सभी बातें कर रहे थे कि किसी ने मुझसे पूछा, ‘ऐसी कौन सी चीज होगी जिसके लिए आप लालची महसूस करने लगते हो?’ मैंने एक खास तरह की कार के बारे में बताया जिसकी कीमत बहुत ज्यादा थी। मैंने उसपर कहा कि अगर मैं एक ऐसी फिल्म करती हूं जिसमें मुझे अच्छी फीस मिले तो मैं वो कार खरीदना चाहूंगी।’ तिलोत्तमा शोम ने इसी में आगे कहा, ‘तब डायरेक्टर ने मुझे बीच में रोकते हुए कहा था- ‘मुझे माफ करिएगा मैं आपको बीच में टोक रहा हूं लेकिन आप कभी ज्यादा पैसा कमाने के लायक बनेंगी ही नहीं।’ ये बहुत गलत है लेकिन ये इंडस्ट्री का उसूल है। आप बहुत टैलेटेंट हैं लेकिन दुर्भाग्यवश, आपको ज्यादा पैसे कभी नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने मुझसे जिस टोन में कहा वो मुझे बहुत महसूस हुआ लेकिन मैंने उस टोन को हमेशा साथ रखा और खूब मेहनत की।’
रंग लाई तिलोत्तमा शोम की मेहनत
इसके बाद तिलोत्तमा ने बताया कि उन्हें किस तरह से अगला प्रोजेक्ट मिला और उसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की। बाद में एक्ट्रेस की मेहनत रंग लाई और उन्हें वो सैलरी मिली जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। पार्टी में उस डायरेक्टर ने कहा था कि एक्ट्रेस को एक लिमिट तक पैसा मिल सकता है लेकिन तिलोत्तमा ने उससे दोगुना पैसा कमाया और खुद को साबित कर दिया। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को इस बारे में बताया। उन्होंने उसे बताया कि इंसान को कभी नीचा नहीं दिखाना चाहिए क्योंकि किसकी लिमिट कितनी है किसी को नहीं पता होता। एक्ट्रेस ने इस बारे में आगे कहा, ‘जब मैंने खुद को साबित कर लिया तो सोचा कि किसी दूसरे एक्टर को बताने से पहले उनको बताता चाहती थी जो मुझे कहते थे कि मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकती।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular