ज्वेल थीफ का पहला गाना जादू जारी, रोमांस करते नजर आए सैफ अली खान

सैफ अली खान जल्द ही ज्वेल थीफ फिल्म से नेटफ्लिक्स पर लौट रहे हैं। इस बार वह इस फिल्म में एक लुटेरा बन कर आ रहे हैं। ज्वेल थीफ का निर्देशन कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला लुक फरवरी में जारी किया गया था। नेटफ्लिक्स ने समय-समय पर फिल्म के बारे में अपडेट दी हैं, ताकि इस पर चर्चा होती रहे। अब फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना जारी किया है।
फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के गाने के रिलीज के बारे में कल ही बताया था। इसके बाद आज ज्वेल थीफ का गाना जादू रिलीज हुआ है। गाने को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। गाने में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता हैं। इस गाने को राघव चैतन्य ने आवाज दी है। इसे गीतकार कुमार ने लिखा है।
गाने में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान एक शाही कुर्सी पर बैठे हैं। उनके इशारे पर एक दरवाजा खुलता है और लड़की नाचने लगती है। इसके बाद सैफ अली खान निकिता दत्ता के साथ रोमांस करते हैं। एक दूसरे सीन में जयदीप अहलावत लाल हीरे के साथ नजर आते हैं। गाने में सैफ अली खान बेहतरीन डांस करते हुए नजर आते हैं।
ज्वेल थीफ फिल्म में सैफ अली खान ने एक लुटेरे की भूमिका निभाई है। जयदीप अहलावत के साथ उनकी लड़ाई होती है। कुणाल कपूर और निकिता दत्ता की एक्टिंग ने इसे और बेहतरीन बनाया है। ज्वेल थीफ में बेहतरीन एक्शन और रहस्य है। ज्वेल थीफ 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular