बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड्स से सम्मानित हुए प्रो.संजय द्विवेदी, पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल ने किया सम्मान

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया शिक्षक प्रो.संजय द्विवेदी को उनके गृहनगर बस्ती (उत्तर प्रदेश) में ‘बेस्ट आफ बस्ती अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वक्फ बोर्ड के लिए गठित जेपीसी के अध्यक्ष रहे जगदम्बिका पाल ने प्रदान किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, पूर्व विधायक संजय जायसवाल तथा कार्यक्रम के संयोजक भावेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रो. संजय द्विवेदी, भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नयी दिल्ली के पूर्व महानिदेशक रह चुके हैं। वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ,भोपाल के प्रभारी कुलपति और कुलसचिव भी रहे हैं। 35 पुस्तकें लिख चुके प्रो.द्विवेदी 14 साल की सक्रिय पत्रकारिता के दौरान कई प्रमुख समाचार पत्रों के संपादक भी रहे। संप्रति वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के जनसंचार विभाग में विभागाध्यक्ष हैं

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular