सोहा का खुलासा, बोलीं- उनके जन्म के समय पिता मंसूर अली खान अस्पताल में चिल्ला रहे थे

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में सोहा एक भयानक चुड़ैल के किरदार में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सोहा ने अपने जन्म के दौरान का एक किस्सा बताया, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
सोहा का खुलासा
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी के बारे में एक किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि जब वह पैदा हुईं, तो उनके पिता को उम्मीद थी कि लड़का होगा। पिता इतने उत्साहित थे कि अस्पताल के कॉरीडोर में चिल्लाने लगे कि वह अपने बच्चे को तेज गेंदबाज बनाएंगे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि सोहा लड़की हैं, तो यह सपना थोड़ा फीका पड़ गया, क्योंकि उस समय महिलाओं के लिए क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं थे। सोहा ने कहा कि अगर आज का समय होता, तो शायद उनका परिवार उन्हें क्रिकेटर बनाने की सोचता।
सोहा ने अपनी बेटी को लेकर कही खास बात
इस इंटरव्यू के दौरान, सोहा ने यह भी बताया कि भले ही उन्होंने क्रिकेट नहीं सीखा, लेकिन खेलों, खासकर बैडमिंटन के प्रति उनका जुनून काफी है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी इनाया मजबूत और आत्मविश्वास से भरी हो, ताकि वह किसी पर निर्भर न रहे और मुश्किल हालात में खुद का बचाव कर सकें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की थ्रिलर फिल्म “छोरी 2” में नुसरत भरुचा के साथ नजर आईं। यह फिल्म अभी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular