नीतीश कुमार को बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है, अचेत अवस्था में हैं मुख्यमंत्रीः तेजस्वी यादव

नई दिल्ली। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनाने के बयान पर दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कौन नहीं सीएम बनेगा, यह तो बता दो। क्यों आप लोग झगड़ा लगवा रहे हैं? दो दिन बाद दूसरा नाम आ जाएगा। ये लोग आपस में नूरा-कुश्ती करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए की खटारा गाड़ी पर बिहार की जनता सवार नहीं होने जा रही है।

आरजेडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बिहार की जनता युवा नेतृत्व को चुनेगी। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग अंबेडकर का विरोध करने वाले लोग हैं और उनकी जयंती मना रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग संविधान को नहीं मानते हैं, वैसे बीजेपी और आरएसएस के लोग न चाहते हुए भी अंबेडकर जयंती मना रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जनता दल यूनाइटेड हो या बीजेपी हो या एनडीए के अन्य पार्टनर, ये सभी अंबेडकर की विचारधारा के विपरीत काम करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों संसद में बीजेपी के दिग्गज नेता के भाषण को सभी लोगों ने सुना था। उनके दिल की बात, जुबान से निकली थी। तेजस्वी यादव ने बीजेपी को आरक्षण खोर पार्टी बताते हुए कहा कि बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाकर इसे नौंवी अनुसूची में डालने की मांग की गई थी, लेकिन बीजेपी की सरकार ने कोर्ट में जाकर गड़बड़ी करने का काम किया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular