ज्वेल थीफ का ट्रेलर जारी, सैफ अली खान और जयदीप अहलावत दिखे आमने-सामने

काफी समय से अभिनेता सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने संभाली है, वहीं सिद्धार्थ आनंद फिल्म के निर्माता हैं।
इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में होंगे। कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। आखिरकार अब निर्माताओं ने ज्वेल थीफ का ट्रेलर जारी कर दिया है।

ज्वेल थीफ के ट्रेलर में सैफ और जयदीप का धांसू अवतार दिख रहा है। दोनों एक-दूजे के आमने-सामने दिख रहे हैं हैं। फिल्म में सैफ एक लुटेरे की भूमिका में नजर आएंगे और एक बेशकीमती हीरे के लिए उनकी लड़ाई जयदीप से है। सैफ और जयदीप समेत ट्रेलर में तमाम सितारों की झलक दिख रही है। ज्वेल थीफ सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का प्रीमियर 25 अप्रैल, 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा।

ज्वेल थीफ के ट्रेलर की बात करें तो इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें किसी भी तरह से कहानी रिवील नहीं की गई है। वहीं कहानी के इर्द-गिर्द बुने गए कैरेक्टर्स की झलक और उनका मिजाज दिखाया गया है। फिल्म में सैफ अली खान को जहां एक तरफ बिंदास अंदाज में दिखाया गया है वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें जयदीप अहलावत की तो उनका कैरेक्टर सैफ के मुकाबले जरा ज्यादा डार्क नजर आ रहा है।

इस ट्रेलर को फैंस के पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। ज्वेल थीफ के ट्रेलर की बात करें तो फिल्म के ट्रेलर को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस गदगद नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने ट्रेलर पर लिखा- क्या फिल्म है, क्या कास्टिंग है, क्या स्टोरी है। ऑल टाइम सुपरहिट फिल्म। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। एक दूसरे शख्स ने लिखा- पटौदी स्टार का इससे बड़ा कमबैक नहीं हो सकता है। एक अन्य शख्स ने लिखा- सैफ अली खान तो इधर रेस वाली वाइब दे रहे हैं। इसके अलावा अधिकतर फैंस इस फिल्म पर पॉजिटिव रिएक्ट कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज के इंतजार में हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular