SBI ने FD ब्याज दरों में की कटौती, 15 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें; वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ!

नई दिल्ली।  देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है। नई दरें 15 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी। बैंक ने सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए 1 से 3 साल की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई एफडी दरें
बदलाव के बाद, वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल से लेकर 2 साल से कम की अवधि वाली एफडी पर अब 7.20त्न ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.30त्न था। वहीं, 2 साल से लेकर 3 साल से कम की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 7.50त्न से घटकर 7.40त्न हो गई है। अन्य अवधियों के लिए, वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 4त्न से लेकर 7.50त्न तक ब्याज दर मिलेगी।
एसबीआई अमृत कलश योजना फिर से शुरू
एसबीआई ने अपनी विशेष एफडी योजना अमृत कलश को संशोधित ब्याज दरों के साथ फिर से शुरू किया है। 444 दिनों की इस अवधि वाली योजना में अब सामान्य नागरिकों को 7.05% प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलेगी, जो पहले 7.25% थी। वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में 7.55% प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलेगी, जिसमें 50 बेसिस प्वाइंट्स की अतिरिक्त छूट शामिल है। पहले वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में 7.75% ब्याज मिलता था।
एसबीआई के इस कदम से एफडी में निवेश करने वाले ग्राहकों की कमाई पर थोड़ा असर पड़ सकता है। हालांकि, बैंक का कहना है कि यह बदलाव बाजार की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए किया गया है। एफडी अब भी निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular