हाथ में झाड़ू और कमर में बंधी साड़ी, राधिका आप्टे ने शेयर किया अपनी फिल्म का पोस्टर

राधिका आप्टे ने अपने सोशल मिडिया पर अपनी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके अंदाज ने लोगों को चौंका दिया है। इस पोस्टर में अभिनेत्री हाथ में झाड़ू और कमर साड़ी बांधे हुईं नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपने इंस्ट्ग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ का एक पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने जिस पोस्टर को शेयर किया है, उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘सिस्टर मिडनाइट के यूएस टैक्सी ड्राइवर से प्रेरित आधिकारिक पोस्टर की पहली झलक।’ इसके अलावा लिखा कि फिल्म का निर्देशन और लेखन का काम करण कंधारी द्वारा किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि यह फिल्म 16 मई को पहले न्यूयॉर्क में फिर 23 मई को लॉस एंजिलस में और उसके बाद बाकी शहरों में रिलीज की जाएगी। वहीं आपको बताते चलें कि इस पोस्टर को जेम्स पैटरसन द्वारा डिजाइन किया गया है।
नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं
राधिका आप्टे के इस लुक पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसमें एक यूजर ने कमेंट किया कि राधिका एक शानदार कलाकार हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इस फिल्म का पोस्टर 1976 की ‘टैक्सी ड्राइवर’ फिल्म के पोस्टर की याद दिलाती है। इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा शानदार फिल्म।
एक नजर राधिका आप्टे के काम पर
अगर राधिका आप्टे के काम के बारे में बात करें तो अभिनेत्री ने ‘रात अकेली है’, ‘ओ माय डॉर्लिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अभिनेत्री ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular