आप ने चुनाव से पीछे खींचे कदम, BJP बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार, ये हैं उम्मीदवार

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी नगर निगम (एमसीडी) वार्षिक मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने सरदार राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को उप मेयर पद का उम्मीदवार चुना है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस बार मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी।
सचदेवा ने कहा कि सरदार राजा इकबाल सिंह पूर्व में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में एमसीडी में विपक्ष के नेता हैं। दिल्ली के विकास और निगम की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए सही विकल्प हैं। वहीं, दो बार के पार्षद जय भगवान यादव को उप मेयर पद के लिए चुना गया है। सचदेवा ने विश्वास जताया कि दोनों नेता मिलकर दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारा फोकस दिल्ली की जनता के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने पर है न कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पर।’ आप की ओर से इस फैसले ने एमसीडी चुनाव की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि आप के पास वर्तमान में 142 वोटों का समर्थन है, जबकि भाजपा के पास 122 वोट हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular