भारत की चुनाव प्रणाली में गंभीर समस्या, अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस सांसद और भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बोस्टन स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने भारत की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया में असामान्यता पाई गई। उन्होंने दावा किया कि शाम 5:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार जितने युवाओं ने मतदान किया, उससे कहीं अधिक लोगों ने 5:30 के बाद वोट डाले, जबकि उस समय तक मतदान बंद हो जाना चाहिए था।
मतदान प्रक्रिया में एक व्यक्ति को औसतन 3 मिनट लगते हैं। अगर 65 लाख लोगों ने 5:30 से 7:30 बजे के बीच मतदान किया, तो यह फिजिकली संभव नहीं है, जब तक कि लोग रात 2 बजे तक कतार में खड़े न हों – जो नहीं हुआ, राहुल गांधी ने कहा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पारदर्शिता नहीं बरत रहा है। हमने पूछा कि क्या इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है? उन्होंने न सिर्फ इनकार किया, बल्कि कानून भी बदल दिया जिससे अब वीडियोग्राफी की मांग नहीं की जा सकती। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि चुनाव आयोग के रवैये से स्पष्ट है कि चुनाव प्रणाली से समझौता किया जा चुका है और यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular