पहलगाम पर यूएन का डबल गेम, निंदा करते-करते पाकिस्तान को कर गया खुश

इस्लामाबाद, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की पूरी दुनिया निंदा की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी जम्मू-कश्मीर में हुए घातक हमले की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की ओर से 22 अप्रैल को जारी बयान में पहलगाम में हुए सशस्त्र हमले की कड़ी निंदा की गई है, जिसमें मंगलवार को कम से कम 26 लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने भले ही हमले की निंदा की लेकिन उनके बयान से कश्मीर मुद्दे पर भारत विरोधी रुख नजर आया है, गुटेरेस ने निंदा के साथ कश्मीर पर पाकिस्तान को खुश करने वाली टिप्पणी की है।
संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए इस बात पर जोर दिया कि महासचिव ने हमले की निंदा की है। जिसमें उन्होंने ये भी कहा कि मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि एक बंदूकधारियों ने क्षेत्र के दक्षिण में पहलगाम के निकट लोगों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए।
खुलकर नहीं की निंदा
बयान में गुटेरेस ने कहा, “मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ” दुजारिक ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों के विरुद्ध हमले किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य हैं। साथ ही उन्होंने विवादित बात जोड़ते हुए कहा, “1940 के दशक के अंत में ब्रिटिश शासन की समाप्ति के बाद से ही जम्मू और कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित रहा है।” जिसके बाद गुटेरेस पर आतंकवादी हमले की खुलकर निंदा करने के बजाय एक उदासीन रवैया दिकाने का आरोप लग रहा है। उन्होंने निंदा की आड़ में जम्मू-कश्मीर को विवादित क्षेत्र बताया है।
गुटेरेस निंदा से खुश हो सकता है पाक
जैसे-जैसे विश्वभर के नेता इस हमले की निंदा कर रहे हैं और भारत की इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं, ये पाकिस्तान को बेहद परेशान करने वाला है। लेकिन संयुक्ट राष्ट्र के सचिव निंदा के साथ जम्मू-कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र बताना से पाकिस्तान खुश हो सकता है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular