भारत छोड़ो आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने निभायी सक्रिया भूमिका: सीएम योगी

  • सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की
  • बोले, स्व. बहुगुणा ने प्रदेश और देश के विकास के लिए जो योगदान दिया है, उसे सरकार आगे बढ़ा रही

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक डॉ. नीरज बाेरा, भाजपा नेता अविनाश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

ब्रिटिश सरकार की काफी यातनाएं झेलनी पड़ी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका की वजह से उन्हें ब्रिटिश सरकार की यातना झेलनी पड़ी थी। वर्ष 1952 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बन करके उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया था। उन्होंंने प्रदेश सरकार में मंत्री, मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्रीय मंत्री के रूप में अनेक मंत्रालयों को अपना नेतृत्व क्षमता का परिचय दे करके प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दिया है। स्व. बहुगुणा का जन्म उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने गांव से स्कूली शिक्षा अर्जित की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज आ गए। यहां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ आजादी के आंदोलन से जुड़ गए। सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश और देश के विकास के लिए जो योगदान दिया है उनकी स्मृतियों को लगातार हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular