अपारशक्ति खुराना- निकिता दत्ता स्टारर फर्स्ट साइट वाला लव म्यूजिक वीडियो रिलीज

अभिनेता और गायक अपारशक्ति खुराना और अभिनेत्री निकिता दत्ता स्टारर फर्स्ट साइट वाला लव के साथ पहली नजर में हुए प्यार की कहानी को पेश कर रहे हैं। म्यूजिक वीडियो को निर्माताओं ने लॉन्च कर दिया है।
‘फर्स्ट साइट वाला लव’ उस एहसास की एक झलक है, जब आपका प्यार या जीवनसाथी एक ही नजर के बाद मिल जाता है। अपारशक्ति खुराना के गाए गए इस गाने को कंपोज भी उन्होंने ही किया है। खास बात है कि गीत भी खुराना ने ही तैयार किया है। अर्श ग्रेवाल के निर्देशन में बने म्यूजिक वीडियो का निर्माण मीर देसाई ने किया है।
गाने के बारे में अपारशक्ति खुराना ने कहा, फर्स्ट साइट वाला लव मेरे लिए खास है, क्योंकि यह उस पल को कैद करता है, जब आप किसी को देखते हैं और कुछ क्लिक हो जाता है – आपके कुछ बोलने से पहले ही एक रिश्ता सा जुड़ जाता है। यह किताबों के प्रति प्रेम पर आधारित ‘कुड़िये नी’ का प्रीक्वल है और आज विश्व पुस्तक दिवस भी है!
अपारशक्ति ने बताया कि वह अपने म्यूजिक वीडियो की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।
अपारशक्ति ने इस साल जनवरी में म्यूजिशियन रोचक कोहली के साथ मिलकर ‘सोड़ा मुखड़ा’ रिलीज किया है। गाने में अपारशक्ति के साथ अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन हैं। अपारशक्ति की आवाज में सजे इस गाने का निर्देशन ध्रुव पटेल और जिगर मुलानी ने किया है।
गाने को लेकर अपारशक्ति ने बताया, टी-सीरीज के साथ मेरे सहयोग को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, वे इसे पसंद कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे खूब पसंद करेंगे।
अपारशक्ति खुराना गायन के साथ ही अभिनय में भी माहिर हैं। वह कई शो को होस्ट भी कर चुके हैं। इसके साथ ही वह आमिर खान स्टारर ‘दंगल’, राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘जुबली’, और कार्तिक आर्यन-कृति सेनन स्टारर ‘लुका छुपी’जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular