पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले- आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है, निर्णायक कार्रवाई करेंगे

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला एक शर्मसार कर देने वाली घटना थी। हम आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘हम आतंकवाद और आतंकवादियों के मददगारों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कदम उठाने के लिए समर्पित हैं। हमारा मानना है कि आतकंवाद, मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मैं अंगोला के राष्ट्रपति को पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही सीमापार आतंकवाद उनके समर्थन के लिए भी शुक्रगुजार हूं।’
अंगोला के राष्ट्रपति के साथ साझा प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं राष्ट्रपति लोरेंसू और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं। यह एक ऐतिहासिक पल है। 38 वर्षों के बाद, अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है। उनकी इस यात्रा से, न केवल भारत-अंगोला संबंधों को नई दिशा और गति मिल रही है, बल्कि भारत और अफ्रीका साझेदारी को भी बल मिल रहा है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘इस वर्ष, भारत और अंगोला अपने राजनयिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। लेकिन हमारे संबंध, उससे भी बहुत पुराने हैं, बहुत गहरे हैं। जब अंगोला आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था, तो भारत भी पूरी आस्था और मित्रतापूर्ण संबंधों के साथ अंगोला के साथ खड़ा था।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular