जैकलीन फर्नांडिस की नई वेब सीरीज है जुनून का ऐलान, 17 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी

पिछली बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस फिल्म फतेह में नजर आई थी, जिसमें उनकी अदाकारी की तो खूब तारीफ हुई। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसमें जैकलीन के साथ सोनू सूद नजर आए थे।
अब जैकलीन ने अपनी नई वेब सीरीज का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है जुनून है। इसमें जैकलीन की जोड़ी पहली बार नील नितिन मुकेश के साथ बनी है।
दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।
है जुनून की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। यह सीरीज 17 मई, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, जिद्द और जुनून की जंग में केवल महानतम ही जीतेगा।
है जुनून का पहला प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें जैकलीन और नितिन समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular