भारत-पाक में तनाव के बीच चिंतित हुए अभिनेता एली गोनी, बोले- ‘मेरा परिवार जम्मू में है, लेकिन सब…

पाकिस्तान के कायराना हमले पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके सैन्य उपकरणों को तबाह कर दिया है। हालिया हालात को देखते हुए भारत ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के लोगों को सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान, भारत पर लगातार हमला करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इंडियन आर्मी ने सभी सैन्य उपकरणों को नाकाम कर दिया है। हाल ही में टीवी एक्टर एली गोनी ने अपने माता-पिता को लेकर चिंता जाहिर की है।
एली गोनी ने बताई चिंता की वजह
भारतीय टीवी अभिनेता और मॉडल एली गोनी, जिनकी जन्मस्थली जम्मू-कश्मीर है। अभिनेता ने गुरुवार की देर रात अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट कर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं भारत से बाहर शूटिंग कर रहा हूं और मेरा परिवार जम्मू में है। मैं यहां बहुत परेशान था, भगवान का शुक्र है कि हर कोई सुरक्षित है। हमारे भारतीय वायु सेना को धन्यवाद।’ इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी लगाते हुए भारतीय तिरंगा भी लगाया है।
इंस्टाग्राम पर भी लगाई स्टोरी
अभिनेता एली गोनी ने भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई की सराहाना की। इसके अलावा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह पूरी तरह से सुन्न हैं। लोगों से जम्मू और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
समय रैना ने भी जम्मू में पिता से की बात
जम्मू कश्मीर में ही जन्में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना ने भी जम्मू में अपने पिता से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी आवाज में स्थिरता और शांति थी, जो उन्हें निश्चिंत करती है। साथ ही समय रैना ने कहा कि जम्मू में सब कुछ भारतीय सेना के नियंत्रण में है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular