टेंशन वाली जगह पर है टीना डाबी की तैनाती, लोगों से की ये अपील

नई दिल्ली, एजेंसी। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में फायरिंग और ड्रोन हमले कर रहा है. इसके साथ ही वो देश में लगातार घुसपैठ की कोशिश में भी लगा हुआ है. पाकिस्तान से सटे जिले बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी ने भारत-पाकिस्तान तनाव की स्थिति के बीच एडवाइजरी जारी की है। टीना डाबी ने बाड़मेर के लोगों से अपील की है कि वो अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। जिले में हाई रेड अलर्ट है। बाजार या किसी भी पब्लिक प्लेस पर न जाएं। हालांकि बाद में स्थिति थोड़ी सामान्य होने पर लगभग दस बजे प्रशासन ने ग्रीन अलर्ट की घोषणा की।
पाकिस्तान की ओर से 26 से ज्यादा जगहों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की गई। ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा के लिए राजस्थान के पाकिस्तान से सटे जिले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू में शनिवार सुबह प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित किया था। साथ ही लोगों से अपील की कि वे घबराए नहीं और घरों में रहें। हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने सुबह लगभग साढ़े आठ बजे रेड अलर्ट की सूचना देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि रेड अलर्ट।।घरों में रहें, बाहर ना घूमें…जो जहां है, वो वहीं रहे।
घबराएं नहीं, लेकिन घरों और दफ्तरों में ही रहें
इसी तरह श्रीगंगानगर व चुरू जिला प्रशासन ने भी हवाई हमले का रेड अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की जिसमें लोगों से कहा गया कि सभी अपने घरों के अंदर सुरक्षित रहें। प्रशासन की ओर से लोगों को सहयोग करें की अपील की गई, जिसमें कहा गया कि घर और दफ्तर में ही रहें, बाहर न निकलें और घबराए नहीं।
चुरू के जिलाधिकारी अभिषेक सुराणा ने लोगों से अपील की कि वे आपातकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर समुचित सावधानियां और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की पालना करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने लगभग दस बजे हालात सामान्य होने की सूचना दी। सोशल मीडिया पर लिखा कि ग्रीन अलर्ट… अब ग्रीन अलर्ट है। सब ठीक है। जरूरत होने पर ही घर से निकलें और जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular