पीएम मोदी ने की अहम बैठक, राजनाथ-जयशंकर सहित डोभाल और तीनों सेना प्रमुख भी रहे मौजूद

लखनऊ। पाकिस्तान के साथ जारी सीजफायर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी शामिल हुए।
पीएम मोदी का स्प्ष्ट निर्देश
इससे पहले 11 मई को पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी का पूरी ताकत से जवाब देने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने कहा था, वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, और भारत नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से दागी गई हर पाकिस्तानी गोली का जवाब बम से देगा। उन्होंने कहा कि निर्णायक मोड़ हवाई ठिकानों पर हमले रहा।
भारत-पाक के बीच सीजफायर लागू
भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति के बाद सीजफायर लागू हो गया है। भारतीय वायु सेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में उसे सौंपे गए टास्क सटीकता और पेशेवराना तरीके के साथ पूरे किए गए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है और खत्म नहीं हुआ है। एक्स पर पोस्ट के अनुसार, इस बारे में एक विशेष ब्रीफिंग नियत समय पर आयोजित की जाएगी। भारतीय वायु सेना ने सभी से अटकलों से बचने और असत्यापित जानकारी फैलाने से बचने का भी आग्रह किया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular