सपा कार्यालय में गूंजा- ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’, बौद्ध भिक्षु बोले- RSS कभी महिलाओं के पक्ष में नहीं रही

लखनऊ। अखिलेश यादव ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह समय संकट का है और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों बौद्ध भिक्षु शामिल हुए और “बुद्धं शरणं गच्छामि” के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। भिक्षुओं ने बौद्ध धर्म के उपदेश पढ़े। इस दौरान एक भिक्षु ने मुलायम सिंह यादव के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं के लिए उनके योगदान का उल्लेख किया और ओबीसी को संसद में आरक्षण देने की मांग उठाई।
कुछ वक्ताओं ने RSS पर भी टिप्पणी की। कहा कि गौतम बुद्ध की तरह मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं के लिए काफी काम किया। ओबीसी को संसद में आरक्षण मिलना चाहिए। RSS के लोग कभी महिलाओं के पक्ष में नहीं रहे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular