लेटेस्ट न्यूज़
19 Mar 2026, Thu

‘होर्मुज में फंसे 22 भारतीय जहाजों को ईरान की अनुमति नहीं’, MEA ने दावे को बताया- झूठा और बेबुनियाद

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध के दौरान भी भारत ने जिस तरह से होर्मुज स्ट्रेट से अपने कई जहाजों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी हासिल की है, उसका लोहा दुनिया मान रही है। विश्व के कई देश भारत की कूटनीति की जमकर सराहना कर रहे हैं। लेकिन, कुछ ऐसे नकारात्मक तत्व भी हैं, जो भारत की सफलता को नकारने के लिए झूठी और आधारहीन बातें फैलाने में जुटे हैं।
सोशल मीडिया पर इसी तरह के फर्जी और निराधार दावे वाली खबरें वायरल की जा रही हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि अब जो होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत के 22 जहाज फंसे रह गए हैं, ईरान ने उन्हें वहां से निकलने की अनुमति देने से मना कर दिया है। लेकिन, भारतीय विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक करके इस तरह के दावे को पूरी तरह से ‘झूठा और बेबुनियाद’ बताया है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच फैलाई जा रही अफवाहों के बीच विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक ‘फेक न्यूज अलर्ट’ जारी किया है। इसके माध्यम से विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किए जा रहे ‘झूठे और निराधार’ दावों को लेकर जागरूक रहने को कहा है।
विदेश मंत्रलाय के फैक्ट चेक एक्स हैंडल पर एक फर्जी वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘प्लीज सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे और बेबुनियाद दावों और पोस्ट के प्रति सावधान रहें!’

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।