लेटेस्ट न्यूज़
21 Feb 2026, Sat

सिद्धांत चतुर्वेदी ने गाया गाना, ईशान खट्टर ने रोका, दोनों ने पूजा हेगड़े के साथ इस अंदाज में मनाई छुट्टियां

सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर और पूजा हेगड़े नए साल के मौके पर बाहर घूमने निकले हैं। तीनों केरल पहुंचे हैं और छुट्टियां मना रहे हैं। तीनों लोगों ने यहां खूब मस्ती की है। इन लोगों ने कई करतब भी दिखाए हैं। इसकी झलक सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई है। आइए जानते हैं एक्टर की पोस्ट में क्या खास है।
सिद्धांत चतुर्वेदी की पोस्ट में क्या है?
सिद्धांत चतुर्वेदी ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में सिद्धांत चतुर्वेदी, पूजा हेगड़े और ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। इन लोगों ने नाव पर बैठकर सैर की है। कला का प्रदर्शन किया है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘तुम मिले गुल खिले’ गाना गा रहे हैं। इस गाने पर ईशान खट्टर म्यूजिक दे रहे हैं। एक और वीडियो में ईशान और सिद्धांत एक दूसरे को पंखे से हवा दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हम दोनों एक दूसरे के फैन हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट
तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी ने कैप्शन में लिखा है ‘क्योंकि 2026 में भी मस्ती रुकनी नहीं चाहिए।’ पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘ये हसीं वादियां ये खुला आसमां’। एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘धड़क के स्टार।’ एक और यूजर ने मजाक में लिखा है ‘इस बार गाना गा दिया अब मत गाना।’
सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर और पूजा हेगड़े का वर्कफ्रंट
सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का हिस्सा होंगे। पूजा हेगड़े जल्द ही फिल्म ‘जन नायकन’ में नजर आने वाली हैं। ईशान खट्टर हाल ही में फिल्म ‘होमबाउंड’ में नजर आए थे।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।