बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का टीआईएफएफ में होगा प्रीमियर, अभिनेता ने दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ (बंदर पिंजरे में) का आगामी टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) 2025 में विश्व प्रीमियर होने वाला है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कनाडा में 4 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाला है। यहां इसे दिखाया जाएगा।
बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बॉबी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म ‘बंदर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा ‘वह कहानी जो बताई नहीं जानी चाहिए थी… लेकिन 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 के लिए इसका चयन हुआ है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित हमारी फिल्म का प्रीमियर टीआईएफएफ 2025 में होगा।’
‘बंदर’ के पोस्टर में क्या है?
बॉबी देओल ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि एक छोटे कमरे में कई लोग सो रहे हैं। इन सबके बीच बॉबी देओल चिंता में बैठे हुए हैं। कमरे की दीवार पर लोगों के कपड़े टंगे हैं। इसी कमरे में कई बर्तन भी रखे हैं।
पोस्ट शेयर करते हुए बॉबी देओल ने जो टैग्स लगाए हैं, उसके मुताबिक फिल्म में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी नजर आ सकती हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular