OBC के लिए दूसरे अंबेडकर साबित होंगे राहुल गांधी… उदित राज ने क्यों किया ये दावा?

नई दिल्ली, एजेंसी। तेलंगाना में राज्य सरकार SC और ST समुदायों के निवेशकों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। तेलंगाना की इसी पहल को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज का एक बयान सामने आया हैं। उदित राज ने कहा कि जिस तरह तेलंगाना सरकार SC और ST समुदायों के लिए योजना चला रही है। राहुल गांधी OBC के लिए इस तरह की योजना पूरे देश में चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ओबीसी राहुल गांधी के विचारों को समझेगें तो वह देश के दूसरे अंबेडकर साबित होंगे।
राहुल गांधी ने तालकटोरा स्टेडियम में भाषण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया। यह उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि जो काम मैं OBC वर्ग के लिए अब तक नहीं कर पाया, उसे अब दोगुनी स्पीड से करूंगा।
‘राहुल गांधी की बातों में दूरदर्शिता’
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि तेलंगाना में डेटा इकट्ठा किया गया है जिससे पता चलता है कि कॉर्पोरेट सेक्टर में कितने एससी और एसटी निवेशक हैं और उनमें से कितनों के पास नौकरी है। उन्होंने कहा कि यही बात राहुल गांधी पूरे देश के लिए करना चाहते हैं। उनकी बातों में बहुत दूरदर्शिता है। उन्होंने कहा कि अगर हम पिछड़ों या दलितों को आगे लाएंगे तो हमारे देश में अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। इससे समाज में मौजूद असमानता कम होगी।
‘राहुल गांधी देश के दूसरे अंबेडकर’
कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ओबीसी को सोचना पड़ेगा इतिहास बार बार प्रगति के लिए मौका नहीं देता। उन्होंने कहा कि ताल कटोरा स्टेडियम के सम्मेलन में जो बात राहुल गांधी ने कही उस पर चल पड़ें और साथ दें। उन्होंने लिखा कि अगर ओबीसी राहुल गांधी की बातों पर विचार करते हैं तो राहुल गांधी देश के दूसरे अंबेडकर साबित होंगे।
जो अब तक नहीं किया, अब करूंगा
राहुल गांधी ने तालकटोरा स्टेडियम में भाषण देते हुए कहा कि मैं 2004 से राजनीति कर रहा हूं। अपने इस करियर में मैंने बहुत से काम अच्छे किए लेकिन कुछ कमी भी रह गई। उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी कमी है कि मैंने ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। वह मेरी गलती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जो मैं औबेसी के लिए मैं अब तक नहीं कर पाया उसे अब करूंगा। उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि देश की उत्पादक शक्ति को सम्मान और हिस्सेदारी दिलाकर रहूंगा। जो काम OBC वर्ग के लिए अब तक नहीं कर पाया, उसे दोगुनी स्पीड से करूंगा।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular