सामाजिक सेवा संघ के कार्यकर्ताओ ने बांटा निःशुल्क भोजन

सुलतानपुर। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के सदस्यो द्वारा परोपकार का सिलिसिला अनवरत जारी है। बृहस्पतिवार की शाम मेडिकल कॉलेज व रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदो को निशुल्क भोजन वितरित किया। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में गुरुवार की राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की निःशुल्क रसोई ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/जिला चिकित्सालय और रेलवे स्टेशन पर सैकड़ो मरीजों, तीमारदारों यात्रियों तथा जरूरतमंदो को गरम ताजा भोजन की थाली बांटी।
कार्यक्रम का शुभारंभ रिटायर इंस्पेक्टर जलाल अहमद सिद्दीकी ने किया।उन्होंने निःशुल्क भोजन की थाल जरूरतमंदों को सौंपते हुए कहा भूखे को खाना खिलाना बहुत नेक काम है। दो साल से सोशल मीडिया और अखबार के माध्यम से सुनता आया हू आज मुझे भी नेक पुनीत कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का सौभाग मिला अपार प्रसन्नता की अनुभूति हुई। संपन्न समाज के लोगो से अपील है कि इस कार्य में बढ़- चढ़ कर सहयोग प्रदान करे। संगठन के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि मेडिकल कालेज में 310 रेलवे स्टेशन पर 117 कुल 427 जरूरतमंदो को अरहर की दाल सब्जी चावल रोटी की गरम ताजा भोजन की थाली वितरित की गई। संगठन के सक्रिय सदस्य हाजी गुलशेर फर्नीचर ने संघ के कोष में पांच हजार रुपए आर्थिक सहयोग प्रदान किया और प्रतिमाह 1000 धनराशि सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश वर्मा,विनोद यादव, डॉ शादाब खान, सरदार गुरुप्रीत सिंह, शिक्षक राशिद खान, लईक अहमद, राशिद वर्दी टेलर, अब्दुल वदूद मिलियन टेलर, आदित्य सिंह, दिलीप सिंह, हाजी गुलशेर फर्नीचर, माता प्रसाद जायसवाल, बैजनाथ प्रजापति भोलू आदि का भोजन वितरण में सहयोग दिया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular