डॉ. आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस आज: CM योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रदेश भर में कार्यक्रम कर रही भाजपा

लखनऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। प्रत्येक बूथ पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन होगा और गोष्ठियों के माध्यम से राष्ट्र नवनिर्माण में डॉ. आंबेडकर के योगदान पर चर्चा होगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान दिया कि संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! ‘अंत्योदय’ एवं लोक-कल्याण हेतु समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला हैं। उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए पाथेय है। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बुलंदशहर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।
संविधान शिल्पी, सामाजिक न्याय के पुरोधा और वंचितों के प्रखर स्वर, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
‘अंत्योदय’ एवं लोक-कल्याण हेतु समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में मां भारती के महारत्न और लोकतंत्र की पाठशाला हैं। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती भी डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संदेश जारी करेंगी। इसी तरह समाजवादी पार्टी की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular