‘बैंड बाजा बारात’ के 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए रणवीर सिंह, लिखा- मेरे सपने हकीकत बन गए

रणवीर सिंह बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार हैं। वह अपनी अदाकारी के लिए प्रशंसकों और समीक्षकों दोनों की ही प्रशंसा प्राप्त करते हैं। रणवीर अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। लोग उनके उर्जावान रवैये के लिए उन्हें पावर हाउस भी कहते हैं। हाल ही में वह एक बेटी के पिता भी बने हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के 14 साल पूरे होने पर एक इमोशनल नोट साझा करते हुए इसका जश्न मनाया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई खुशी
10 दिसंबर को रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म आज से 14 साल पहले ‘बैंड बाजा बारात रिलीज’ हुई थी। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म से उनके साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपने करियर की शुरुआत की। इस खास दिन को याद करते हुए रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और खुशी जाहिर की।
लिखा भावुक नोट
रणवीर सिंह ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के कई मजेदार और गंभीर दृश्य इस वीडियो में नजर आएं। फिल्म के बारे में अभिनेता ने लिखा, “बैंड बाजा बारात’ को 14 साल हो गए। जब मेरे सपने हकीकत बन गए।”
भूमि पेडनेकर ने की थी कास्टिंग
‘बैंड बाजा बारात’ रणवीर सिंह की पहली फिल्म थी, जिसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। उस समय फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर भूमि पेडनेकर थी। इस दौरान अभिनेत्री की मुलाकात रणवीर सिंह से हुई और उन्होंने उनका शानदार ऑडिशन देखा। करीना कपूर खान से उनके चैट शो में बात करते हुए भूमि ने बताया कि वह पहले से ही काफी उर्जावान थे, जैसा की वह आज दिखते हैं। यहां तक की भूमि ने यह भी साझा किया कि उनके साथ डायलॉग का अभ्यास करते हुए कई बार वह अपना डायलॉग भूल गईं। अभिनेत्री ने उन्हें बहुत प्रतिभाशाली बताया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular