‘केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी, उनका ध्यान शराब पर…’, दिल्ली के नतीजों पर बोले अन्ना हजारे

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरूआती रुझानों में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पीछे चस रही है। वहीं, केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली सीट से पीछे हैं। इसी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होना चाहिए, जीवन दोष रहित होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास दिलाते हैं।
अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए हजारे ने कहा कि मैंने उनको बताया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और आखिरकार उनका ध्यान शराब पर केंद्रित हो गया। यह मुद्दा क्यों उठा? वह धनबल से अभिभूत थे। इस बीच भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक की क्योंकि चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर है – फिलहाल 70 में से 42 सीटों पर आगे चल रही है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक के परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं लेकिन हम अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।’’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular