विवादों में रहने वाले कान्ये वेस्ट ने एक्स को कहा अलविदा, आखिरी पोस्ट में एलन मस्क को दिया धन्यवाद

पिछले कुछ दिनों से यहूदी विरोधी, स्त्री द्वेषी और नस्लवादी टिप्पणियों के बाद मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट का एक्स अकाउंट निष्क्रिय हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रैपर ने खुद अपना अकाउंट बंद किया है या फिर एक्स की तरफ से इसे बंद किया गया है।एलन मस्क को दिया धन्यवादअकाउंट बंद होने से पहले कान्ये वेस्ट ने एक्स के मालिक एलन मस्क का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा, ‘मैं अब ट्विटर से लॉग आउट कर रहा हूं। मैं एलन का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपनी बात रखने का मौका दिया। दुनिया को एक साउंडिंग बोर्ड के रूप में इस्तेमाल करना बहुत ही सुखद रहा है।’ट्रेलर स्विफ्ट पर की थी टिप्पणीयह घटनाक्रम तब हुआ जब वेस्ट ने सुपर बाउल के दौरान टेलर स्विफ्ट पर टिप्पणी की। स्विफ्ट इस इवेंट में अपने बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्से का समर्थन करने आई थीं। कान्ये वेस्ट ने इस बारे में टिप्पणी करते हुए कहा, ‘अगर यह संस्कृति के बारे में है तो हम टेलर स्विफ्ट को टीवी पर एक अश्वेत व्यक्ति को नीचा दिखाने वाला गाना गाते हुए और ऐसी चीजों का आरोप लगाते हुए क्यों देख रहे हैं, जो अश्वेत व्यक्ति को जीवन भर के लिए नीचा दिखा सकती हैं।’कई बार कर विवादों में घिर चुके हैं कान्ये वेस्टइसके अलावा कान्ये वेस्ट ने कई बार एक्स पर विवादित और नफरत भरी पोस्ट्स साझा की थीं। उन्होंने खुद को ‘नाजी’ कहा और यौन तस्करी के आरोपों में जेल में बंद संगीत जगत के दिगग्ज शॉन पी. डिडी को रिहा करने की अपील की थी। इसके अलावा उन्होंने नाजिवाद का प्रचार करने वाले कपड़े अपने आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए लगाए थे। वहीं, उन्होंने अधिक वजन वाली महिलाओं की भी आलोचना की थी। साथ ही, उन्होंने अपने अकाउंट पर अश्लील कंटेंट भी पोस्ट की थी।प्रतिबंध की उठ चुकी थी मांगइसके बाद, कान्ये वेस्ट के अकाउंट पर ‘संवेदनशील कंटेंट चेतावनी’ का टैग लग गया था। उनकी इन आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद कई मशहूर हस्तियों जैसे डेविड श्विमर और पियर्स मॉर्गन ने एक्स से कान्ये वेस्ट को प्लेटफार्म से प्रतिबंधित करने की मांग की थी।वर्षों पुरानी है स्विफ्ट से रंजिशकान्ये और स्विफ्ट के बीच की दुश्मनी 2009 से शुरू हुई थी। उस समय रैपर ने अचानक स्विफ्ट के माइक्रोफोन को छीन लिया था जब वह एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवार्ड्स में अपने हिट सॉन्ग ‘यू बिलॉन्ग विद मी’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल वीडियो’ अवॉर्ड ले रही थीं। उस समय कान्ये ने कहा था कि वह स्विफ्ट के लिए खुश हैं, लेकिन वह पूरी तरह से बियॉन्से के पक्ष में हैं, क्योंकि उनके पास सबसे बेहतरीन वीडियो थे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular