‘कंफर्ट जोन ही आपका दुश्मन है’, रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कही ऐसी बात

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। रकुल ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, इसमें मोटिवेशन कोट लिखा है। रकुल ने पोस्ट में लिखा कि हमारा कंफर्ट जोन हमें अच्छा तो लगता है लेकिन ये हमें आगे नहीं बढ़ने देता है।
कंफर्ट जोन ही आपका दुश्मन है
अभिनेता रकुल प्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने मन के विचार साझा किए हैं। उन्होंने पोस्ट किया- आपका कंफर्ट जोन ही आपका दुश्मन है। यह बहुत अच्छी जगह है लेकिन यह आपको प्रगति नहीं करने देता। रकुल प्रीत सिंह की पोस्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया है। कैप्शन में रकुल ने लिखा कि जो है, सो है।
हिंदी फिल्मों में करना था काम
रकुल प्रीत ने एक इंटरव्यू में कहा था की बचपन से उनका सपना हिंदी फिल्मों में ही करियर बनाना था। उनका साउथ में काम करना एक खूबसूरत इत्तेफाक है। साउथ सिनेमा में अपना परचम लहराने के बाद रकुल ने 2014 में फिल्म ‘यारियां’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को बड़े पर्दे के साथ ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन कमान मुदस्सर अजीज ने संभाली है। वे इससे पहले ‘पति पत्नी और वो’, ‘हैप्पी भाग जाएगी’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। रकुल प्रीत सिंह ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘इंडियन 3’ जैसी आगामी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular