ट्रंप से डरा खूंखार संगठन, इजराइल को लेकर किया ये फैसला

वॉशिंगटन, एजेंसी। डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में वापसी के बाद ही हमास पर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया था। ट्रंप ने जोर देते हुए कहा हमास सभी इजराइली बंधकों को जल्द से जल्द रिहा करे, वरना इसके बहुत घातक परिणाम उसे भुगतने होंगे। अब वरिष्ठ हमास अधिकारी ताहिर अल-नुनु ने कहा कि फिलिस्तीनी समूह गाजा युद्ध विराम समझौते के दूसरे चरण के दौरान एक ही बार में सभी बचे बंधकों को रिहा कर देगा।
जिसके बाद समझा जा रहा है कि ये ट्रंप के सख्त रुख का नतीजा हो सकता है। ताहिर ने ये भी बताया कि वह इस फैसले के बारे में उन्होंने मध्यस्थों को जानकारी दे दी है। ताहिर अल-नुनू ने कहा, “हमने मध्यस्थों को सूचित किया है कि हमास समझौते के दूसरे चरण के दौरान सभी बंधकों को एक साथ रिहा करने के लिए तैयार है, न कि पहले चरण की तरह चरणों में।” नुनू ने यह साफ नहीं किया कि क्या हमास समूह मृत बंधकों के शवों को भी रिहा करेगा, जिन्हें तीसरे चरण में स्थानांतरित किया जाना है।
दूसरे चरण में इजराइल हटना होगा पीछे
समझौते के दूसरे चरण के मुताबिक युद्ध पूरी तरह खत्म हो जाएगा और इसमें इजराइल को अपने सभी सैनिक गाजा से वापस बुलाने होंगे। इसके अलावा गाजा के विकास के लिए काम शुरू होगा जिसमें बमबारी से बर्बाद हुई फिलिस्तीनी इमारतों को बनाने की शुरुआत होगी और मानवीय मदद गाजा में पहुंचाई जाएगी।
4 बंधकों के शव रिहा करेगा हमास
इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने बुधवार को कहा कि वे कल हमास की ओर मारे गए चार इजराइली बंधकों को सौंपने के लिए तैयार हैं, जिसमें शव प्राप्त होने पर एक संक्षिप्त सैन्य समारोह की तैयारी भी शामिल है। हमास ने जानकारी दी है कि वह शिरी सिल्बरमैन बिबास और उसके दो छोटे बच्चों, एरियल और केफिर के शवों के साथ-साथ एक अन्य मारे गए बंधक, जिसका नाम नहीं बताया गया है, को इजराइल को सौंपेगा, हमास का दावा है कि बंधकों की मौत इजराइली बमबारी में हुई है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular