राहुल गांधी के केरल कांग्रेस के नेताओं में भरा जोश, कहा- वे आगे के उद्देश्य के लिए एकजुट

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की हालिया टिप्पणी पर उठे विवाद के बाद राहुल गांधी ने केरल के नेताओं में जोश भरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि केरल कांग्रेस के नेता एक हैं। वे आगे के उद्देश्य को लेकर एकजुट हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए इंदिरा भवन में केरल के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा कि वे एक साथ खड़े हैं। आगे के उद्देश्य की रोशनी के लिए एकजुट हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में हैशटैग टीम केरल भी लिखा।
अनुशासन और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
कांग्रेस के इंदिरा भवन मुख्यालय में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में अनुशासन, एकता और राज्य संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई थी। बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि नेताओं को राजनीतिक रणनीति को लेकर बहुत सावधान रहना चाहिए। साथ ही पार्टी लाइन से हटकर कुछ भी नहीं करना या कहना चाहिए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासन, एकता और पार्टी की केरल इकाई को मजबूत करने के लिए रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया था। बैठक में एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, केरल कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन, केरल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता वीडी सतीसन, तिरुवनंतपुरम सांसद थरूर और केरल की एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी समेत अन्य मौजूद थे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular