प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर किया मंत्र का जाप और 9 संकल्प लेने की कही बात

नई दिल्ली। दिल्ली के विज्ञान भवन में आज ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर नवकार मंत्र का जाप किया। मंत्र जाप के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 9 संकल्पों पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि हमने आज इतनी बड़ी संख्या में नवकार मंत्र का जाप किया है तो मैं चाहता हूं कि सब 9 संकल्प आज लेकर जाएं-
इन संकेतों के मिलते ही नीम करोली बाबा के दरबार में लगाए हाजिरी, इस भोग को अर्पित करने से बदल जाएगी किस्मत
पहला है संकल्प पानी बचाने का
दूसरा एक पेड़ मां के नाम
तीसरा संकल्प साफ-सफाई
चौथा है वोकल पर लोकल।
पांचवां संकल्प देश दर्शन
छठां संकल्प नेचुरल फार्मिंग को अपनाना
सांतवां संकल्प हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना
आठवां सकल्प योग और खेल को अपनाना
नौवां संकल्प गरीबों की मदद

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि’ मैं नवकार महामंत्र की इस आध्यात्मिक शक्ति को अब भी अपने अंदर अनुभव कर रहा हूं। पीएम ने आगे कहा कि नवकार मंत्र नई पीढ़ी के लिए मंत्र जाप नहीं बल्कि नई दिशा है। संबोधन को विराम देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं जैन समाज, मुनि-महाराज को भी नमन करता हूं’।
वहीं, अडानी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अदाणी ने भी नवकार महामंत्र दिवस की बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र दिवस का वैश्विक उत्सव इस पवित्र जैन मंत्र की शाश्वत शक्ति को प्रतिध्वनित करता है। शांति, करुणा और सद्भाव के लिए हजारों लोग एकजुट हुए। आइए हम एक बेहतर दुनिया के लिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री के 9 संकल्पों को कायम रखें।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular