नई दिल्ली, एजेंसी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से इंसानी जीवन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है। आज हम अपने रोजमर्रा के कामों के लिए ्रढ्ढ पावर्ड डिवाइसों पर निर्भर हैं, लेकिन क्या यह सुविधा भविष्य में हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाएगी? जाने-माने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्चर डॉ. रोमन याम्पोल्स्की ने एक डराने वाली भविष्यवाणी की है। उनका दावा है कि आने वाला समय इंसानों के लिए नौकरियों के लिहाज से बेहद कठिन होगा और ्रढ्ढ महज कुछ ही सालों में इंसानों की 99 फीसदी नौकरियां खत्म कर सकता है।
बेरोजगारी का ऐसा स्तर जो कभी नहीं देखा गया
लुइसविले यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और लातविया मूल के कंप्यूटर साइंटिस्ट डॉ. याम्पोल्स्की ने हाल ही में ‘द डायरी ऑफ ए ष्टश्वह्र’ पॉडकास्ट में यह चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि हम एक ऐसे दौर की तरफ बढ़ रहे हैं, जहां बेरोजगारी का स्तर अकल्पनीय होगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों के भीतर किसी भी तरह के शारीरिक श्रम को मशीनों और ्रढ्ढ के जरिए पूरी तरह ऑटोमेट किया जा सकेगा। उनका कहना है कि हम 10 या 20 प्रतिशत बेरोजगारी की बात नहीं कर रहे, बल्कि 99 प्रतिशत बेरोजगारी की आशंका जता रहे हैं। उनके अनुसार, ऐसा कोई भी मानवीय काम नजर नहीं आता जिसे भविष्य में ऑटोमेशन से बदला न जा सके।
2045 तक वापसी के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे
डॉ. याम्पोल्स्की, जिन्होंने ्रढ्ढ सुरक्षा और जोखिमों पर 100 से ज्यादा एकेडमिक पेपर प्रकाशित किए हैं, ने 2045 तक की स्थिति को लेकर भी आगाह किया है। उनका मानना है कि 2045 तक समाज एक ऐसे तकनीकी मोड़ पर पहुंच जाएगा, जहां से पीछे लौटना नामुमकिन होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले ये बदलाव पिछले औद्योगिक परिवर्तनों से बिल्कुल अलग और ज्यादा व्यापक होंगे। जिस तरह से एआई तकनीक विकसित हो रही है, वह इंसानी नियंत्रण से बाहर जा सकती है।
सिर्फ ‘शौक’ के लिए बचेंगी इंसानी नौकरियां
इतनी भारी बेरोजगारी की भविष्यवाणी के बीच डॉ. याम्पोल्स्की ने यह भी बताया कि आखिर कौन सी नौकरियां बचने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, भविष्य में केवल वही नौकरियां सुरक्षित रह पाएंगी जहां मानवीय स्पर्श या ‘ह्यूमन टच’ एक लग्जरी माना जाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि नौकरियां सिर्फ वहीं बचेंगी जहां किसी विशेष कारण से लोग चाहेंगे कि उनका काम मशीन नहीं, बल्कि कोई दूसरा इंसान ही करे। जैसे कि यदि कोई व्यक्ति बहुत अमीर है, तो वह प्रतिष्ठा के लिए मशीन की जगह एक इंसान को अपना अकाउंटेंट रखना पसंद कर सकता है। बाकी सभी सामान्य कार्य एआई के हवाले होंगे।

