मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) द्वारा रोबोटिक सर्जरी पर CME सत्र का आयोजन

लखनऊ। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने भारतीय चिकित्सा संघ (IMA), लखनऊ के सहयोग से शनिवार को होटल हयात रीजेंसी में रोबोटिक सर्जरी पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) सत्र का आयोजन किया।

इस सत्र का उद्देश्य चिकित्सकों को आधुनिक तकनीकों और चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों से अवगत कराना था। सत्र में रोबोटिक सर्जरी के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई।

सत्र के वक्ता डॉ. अजय यादव, डॉ. राहुल यादव, डॉ. आदित्य के. शर्मा और डॉ. भूमिका बंसल रहे। यह सत्र चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए ज्ञानवर्धक रहा और उन्होंने रोबोटिक सर्जरी के फायदों और पारंपरिक प्रक्रियाओं से इसकी तुलना पर अपने विचार साझा किए

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular