ऑस्कर की 98वीं अवॉर्ड सेरेमनी संपन्न हो चुकी है। जहां से फैंस के फेवरेट स्टार्स के फोटोज भी फैंस तक पहुंच चुके हैं। मगर कुछ ऐसे फैंस भी हैं जिनके सेलिब्रिटी ऑस्कर नहीं पहुंचे तो उन्होंने ए आई की मद्द से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिया।
दीपिका का रेड कार्पेट और वैनिटी पार्टी लुक
दीपिका के फैंस को उनके हर अपियरेंस को काफी फॉलो करते हैं। कोई अवॉर्ड शो हो या फिर फंक्सन वो हमेशा उनके लुक को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। दीपिका का एक फोटो वायरल हुआ है जिसमें वह ऑस्कर के रेड कार्पेट पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वो सफेद रंग का गाउन पहने हुए हैं। वहीं दूसरे में वो रेड ऑफ शोल्टर गाउन में खड़ी हुई हैं। मगर दीपिका ऑस्कर अवॉर्ड में नहीं पहुंची थी। इसीलिए यह फोटोज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गए हैं।
टिमोथी चारमेट भी हुए शामिल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें टिमोथी रेड कार्पेट से जाती हुई सीढ़ियों से गिरते हुए नजर आते हैं। सफेद रंग के सूट में टिमोथी दिखाई दे रहे हैं। वहीं सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें पकड़ते नजर आ रहे हैं। मगर ऑस्कर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। इसलिए वायरल वीडियो में किया गया यह दावा पूरी तरह गलत है।
प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण भी हुईं ऑस्कर में शामिल! सीढ़ियों से कैसे गिरे टिमोथी चेलमेट?

